शरीर में इन्फैक्शन फैलने के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर, एयर एंबुलेंस से..

भागलपुर / पटना

बनारस के प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत एसिड अटैक पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। शरीर में इन्फैक्शन फैलने के बाद शुक्रवार को पीड़ित छात्रा को समयन नर्सिंग होम से ओपल अस्पताल, ककरमत्ता बनारस में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है। रविवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया जाएगा। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता का इलाज कर रहे पलास्टिक सर्जन जयंत तपादार और डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि युवती एसिड से 50 प्रतिशत झुलस गई है। गले और मूत्राशय नली में इन्फेक्शन फैल गया है। पहले पीड़िता का समयन अस्पताल में इलाज चल रहा था। सांस लेने में परेशानी के बाद वेटींलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर ने कहा कि हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन अभी स्थिर है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि छात्रा के पिता से लगातार संपर्क में हैं। डीएम ने एयर एंबुलेंस के संबंध में हेल्थ विभाग के सचिव से बात की है। वेंटीलेटरयुक्त एयर एबुलेंस का इंतजाम हो गया है। रविवार को दिल्ली ले जाया जाएगा। पीड़िता का सरकारी खर्च पर इलाज होगा। डॉक्टर से शनिवार रात बात की गई। वेंटीलेटर पर रखने के बाद से हालत बिगड़ी नहीं है।

एसएसपी ने कहा कि छात्रा को रिकवर कराने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा कि गुरुवार से हालत बिगड़ने लगी थी। बातचीत बंदकर अचेत हो गई। डीआईजी विकास वैभव ने कहा कि छात्रा के बेहतर इलाज के लिए लगातार आला अधिकारी से संपर्क कर रहे हैं। .