नवगछिया : बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत नियोजन इकाई नवगछिया में कार्यशाला का आयोजन

सूचना/खबरे

नवगछिया बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत नियोजन इकाई नवगछिया में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ नवगछिया कुंदन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा, प्रखंड के सभी मुखिया व प्रतिनिधि पंचायत सचिव, प्रमुख प्रतिनिधि, उच्च विद्यालय के शिक्षक ने भाग लिया। जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा काउंसिलिंग के संबंध में विभागीय दिशा निर्देश के बारे में चर्चा की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी पंचायत सचिव को बताया गया कि एनआईसी पर अपलोड एवं अनुमोदित मेघा सूची के आधार पर काउंसिलिंग का कार्य संपन्न करायेंगे। नवगछिया में 18 पदों पर भर्ती की जायेगी। खैरपुर कदवा में छह, कदवा दियारा से तीन, ढोलबज्जा से तीन, नगरह से दो, तेतरी पंचायत से चार शिक्षकों को नियोजन होना है।