नवगछिया : गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर से चोरी की गयी बाइक बेचते दो धराये

Crime Reoprts

नवगछिया पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर से चुरायी गी दो बाइक के साथ दो चोर को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के पास भागलपुर से दो बाइक लेकर चार लोग बिक्री हेतु आया हुआ है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों ही चोरों के पास एक हीरो स्प्लेंडर प्रो सिल्वर कलर तो दूसरी पल्सर 180 सीसी की गाड़ी है। गाड़ी बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। चोरी की बाइक बेचने के मामले की जानकारी गोपालपुर पुलिस को पता चलने पर गोपालपुर पुलिस ने सादे लिबास में मालपुर पहुंचकर दो चोरों को पकड़ा। पुलिस की भनक पाते ही दो चोर भागने में कामयाब रहे।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि चारों चोरों की पूरी जानकारी पुलिस के पास है। पकड़े गए दोनों चोर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि हमलोगों ने कई जगहों पर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। पल्सर बाइक पिछले सप्ताह भागलपुर के एसएम कॉलेज के समीप से चोरी की थी। वही स्प्लेंडर प्रो भी भागलपुर से ही चोरी की गयी थी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों चोरों में बरारी खंजरपुर के राजू यादव एवं शिवम यादव है। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।