नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बने दिनेश

EVENT

नवगछिया । बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया की कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष दिनेश सर्राफ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। सर्वसम्मति से विनोद केजरीवाल को सचिव व दिनेश सर्राफ को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ प्रसाद यादुका, संतोष कुमार यादुका, कमलेश कुमार अग्रवाल, सह सचिव विनय प्रकाश, अशोक कुमार सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार हिसारिया, सह कोषाध्यक्ष विद्या सागर सर्राफ, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार केडिया के अलावा कार्यकारिणी समिति में दयाराम चौधरी, मुरारी लाल पंसारी, श्रीधर खण्डेलवाल, अशोक गोपालला, विवेक रूंगटा, शंभू रूंगटा, मनोज चौधरी, वरूण केजरीवाल, ओम चिरानिया, नवीन केजरीवाल, रवि सर्राफ को रखा गया है।