नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 में तीन कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकाश चौरसिया ने बताया की 33वां बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पटना में 17-18 सितम्बर को हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जूनियर बालिका वर्ग में जिनी खातून ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता, कैडेट बालक वर्ग में ऋषव कुमार ने तीसरा स्थान और जूनियर बालक वर्ग में राजा कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक जीता। पदक जीतने पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव,
महासचिव घनश्याम प्रसाद ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो. नाजिम, विकास चौरासिया, अमित कुमार, मोनी कुमारी खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय, राम कुमार साहू, संजय सिंह, योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, संतोष कुमार सिंह आदि ने बधाई दी।

