नवगछिया : बिहार का दसवां और भागलपुर का तीसरा टॉपर बनी अर्पण सिंह.. बनेगी अप्सर बिटिया

EVENT

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के महदत्तपुर की तीन छात्राओं का मैट्रिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन रहा. भागलपुर जिले की तीसरी व बिहार के दसवीं टॉपर अर्पण सिंह बनी हैं जिसे कुल प्राप्तांक 475 आया. उसकी सगी बहन पल्लवी प्रिया को 473 अंक आए हैं

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों के पिता संजय प्रसाद सिंह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. वहीं इसी गांव की तीसरी छात्रा मुस्कान कुमारी पिता रंजीत यादव ने कुल 471 अंक लाकर नवगछिया अनुमंडल का नाम रोशन किया है.

रिजल्ट आने पर संजय सिंह, रंजीत यादव, रिची रिचर्सन प्रभाकर, शुभम कुमार, शिक्षक चंद्र शेखर सिंह , नवीन सिंह, गौरव कुमार , पंकज कुमार , जिंतेंद्र कुमार, पुलकित सिंह, फुदन प्रसाद सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे.