नवगछिया। लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया की ओर से लायन पवन कुमार सर्राफ के निवास ‘हरि- कुंज के आगे भीषण गर्मी को देखते हुए नींबू-पानी शरबत का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अपने हाथों से राहगीरों को शरबत पिलाकर किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, लायन अजय कुमार रुंगटा, क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, लायन प्रवीन कुमार केजरीवाल, लायन नरेश केडिया, लायन बिनोद कुमार चिरानियां, लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन दिनेश केडिया एवं शिवकुमार डोकानियां, दीपक चिरानियां, गुड्डू ने सहयोग किया।
नवगछिया। देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर महा जनसंपर्क अभियान के तहत नवगछिया शहर के प्रमुख व्यवसायी पवन सर्राफ, अजय रूंगटा, कमलेश अग्रवाल एवं अन्य व्यावसायी के बीच ‘डोर टू डोर कैंपेन कर संपर्क से समर्थन कार्यक्रम आरंभ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन द्वारा किया गया।

