नारायणपुर, बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने नारायणपुर प्रखंड के शाहपुर गांव से आपके द्वार विधायक कार्यक्रम की शुरुआत कर शुक्रवार को शाहपुर, भवानीपुर व भ्रमरपुर गांव की जनता से मिलकर रू-ब-रू हुए। जिसमें तीनों गांव के लोगों के स्थानीय मुद्दे को गंभीरता से सुना। शाहपुर के गोपाल मंडल ने बरसात के मौसम में सड़क पर जलजमाव सहित अन्य मुद्दे को रखा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवानीपुर गांव में पूर्व सरपंच विश्वनाथ मंडल व पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने भवानीपुर बांध से नीचे कोसी दियारा बहियार जाने में परेशानी को बताकर पुलिया निर्माण कराने, भवानीपुर चौक से बांध तक सड़क व स्वास्थ्य उपकेन्द्र के जीर्णोद्धार सहित अन्य मांग को रखा।

जिसपर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आपकी मांग से एक नहीं बल्कि पांच गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। जिसको मैं जल्द पूरा कर आपके गांव आयेगें। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के बाद विधानसभा के तीनों प्रखंड नारायणपुर, बिहपुर व खरीक में दो-दो दिन दाखिल खारिज, आवास योजना, दिव्यांग, पेंशन सहित अन्य सारी समास्या का ऑन द स्पॉट निदान करेंगे।
