गंगा में डूबने से छात्र की मौत

बिहपुर

IMG_20160820_41599

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरीक प्रतिनिधि : गंगा नदी में आयी बाढ़ में शनिवार को गंगा स्नान करने गया खरीक थाना क्षेत्र का खरीक बाज़ार पंडित टोला निवासी लुकेश कुमार की मौत नदी में डूबने से हो गयी.घटना की सुचना मिलते ही घर में मातम छा गया. घटना की सूचना मिलते ही लुकेश का पिता विजय पंडित और स्थानीय ग्रामीण लाश की खोजबीन करने घटना स्थल पर गए। देर शाम तक छात्र के शव की खोजबीन की का रही है. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक लुकेश मध्य विद्यालय खरीक बाजार के वर्ग आठ का छात्र था. प्रधानाध्यापिक सुलोचना कुमारी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा क़ि लुकेश विद्यालय का अनुशासित आज्ञाकारी और जिज्ञासु छात्र था. छात्र की आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार और समाज के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है.