नारायणपुर| बिहपुर प्रखंड की बिहपुर दक्षिणी पंचायत की मुखिया सोनवर्षा निवासी नीना रानी इस बार दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसको लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल भागलपुर के कार्यपालक अभियंता ने मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन बिहार पटना को 5 दिसंबर को पत्र भेजा है।
कार्यपालक अभियंता ने 6 दिसंबर को पत्र के माध्यम से मुखिया नीना रानी को भी इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि जलापूर्ति योजनाओं के प्रबंधन एवं समन्वय के बेहतर कार्य करने वाले इस प्रमंडल क्षेत्र से आपको दिल्ली के कर्तव्य पथ दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नामित किया गया है।

