भागलपुर : हवाईअड्डे के 1100 मीटर रनवे की मरम्मत.. जल्द उड़ेंगे जहाज

भागलपुर / पटना

भागलपुर : भागलपुर हवाईअड्डे के 1100 मीटर रनवे की मरम्मत का सिंगल टेंडर हुआ था। तीसरी बार सिंगल टेंडर रहने से फाइल मुख्यालय भेजी गई थी। पहली बार निकले टेंडर में एक और दूसरी बार के टेंडर में किसी एजेंसी ने हिस्सा नहीं लिया। तीसरी बार देवपुरा नाम की एजेंसी ने टेंडर भरा। एजेंसी ने 8.7 फीसदी की दर से ज्यादा कोट किया था। अब विभाग एजेंसी के कोट किए रेट को कम कराने में लगा है। फाइल को अभियंता प्रमुख ने तलब की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

करीब 4.65 करोड़ रुपए से होने वाली हवाईअड्डे के रनवे की मरम्मत के लिए सिंगल टेंडर हुआ है। ये तीसरी बार है जब टेंडर में एक एजेंसी ने हिस्सा लिया है। पहले टेंडर में छपरा की देवपुरा एजेंसी ने टेंडर भरा था। तब सिंगल टेंडर होने से निविदा निरस्त हो गई। जिसके बाद दोबारा टेंडर निकला। दूसरे टेंडर में किसी एजेंसी ने हिस्सा नहीं लिया। दूसरी निविदा भी निरस्त हो गई। तीसरी निविदा सितंबर में निकाली गई। तीसरी बार भी एक ही एजेंसी ने टेंडर भरते हुए तय रेट से ज्यादा रेट की बोली लगाई। पहली और तीसरी निविदा में छपरा की देवपुरा एजेंसी ने हिस्सा लिया। फाइल इंजीनियर इन चीफ के कार्यालय में पिछले सप्ताह गई है। वहीं से निर्णय होने के बाद मंजूरी मिलेगी।

1100 मीटर रनवे का होगा मेंटेनेंस इस बार पथ निर्माण विभाग रनवे का मेंटेनेंस कराएगा। इससे पहले भवन निर्माण विभाग से हवाईअड्डे के रनवे का मेंटेनेंस होता रहा है। अभी जगह-जगह रनवे की गिट्टी उखड़ने लगी है। आरसीडी के प्रस्ताव का मूल्यांकन करने के बाद डीजीसीए ने इसे बदलाव करने के लिए वापस कर दिया था। रनवे पर अलकतरे व गिट्टी की 50 एमएम की परत डाली जाएगी। भागलपुर हवाईअड्डे के रनवे की लंबाई 11 सौ मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है। जिसपर मेंटेनेंस का काम कराया जाएगा। हाल ही में हवाईअड्डे की चहारदीवारी नए सिरे से स्मार्ट सिटी योजना से बनाई गई है। जिसपर करीब 14 करोड़ रुपए का खर्च आया।