नवगछिया : बाल भारती के पीछे दुकान में अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान रोड स्थित भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश राना की दुकान मां मनसा किराना स्टोर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरो ने दुकान में रखे खुदरा 55 सौ रुपये नगद एवं दुकान के अन्य सामानों की चोरी की है. नगर अध्यक्ष मुकेश राणा का घर एवं दुकान एक ही मकान में आता है. चोरों द्वारा छत के रास्ते पहले उसके घर में प्रवेश किया. इसके बाद चोरों में घर के सभी सदस्यों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. फिर चोरों ने बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– दुकान से चोरो ने उड़ाए 55 सौ नगद व समान

– घर के सभी सदस्यों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

– सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है चोर की तस्वीर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को किया गिरफ्तार

दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान एक चोर की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. चोर अपने चेहरे को गमचे से ढके हुआ था. जिस कारण उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था. सुबह जब घर के सदस्य जागे तो सबो ने अपने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया. घर का एक कमरा दुकान से जुड़े होने के कारण एक सदस्य दुकान की ओर खुलने वाले रास्ते से बाहर निकले इसके बाद सभी सदस्यों के कमरे का दरवाजा खोल बाहर निकाला. इसके बाद सभी सदस्य दुकान की ओर आए तो देखा कि दुकान का सभी सामान बिखरा हुआ है.

दुकान के गल्ले में रखे खुदरा पैसा गायब है. दुकान के कुछ सामान भी गायब है. चोरी के घटना के संबंध में दुकान संचालक नगर अध्यक्ष मुकेश राणा के पिता विमल किशोर पोद्दार ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी कर लिए जाने के मामले में लिखित आवेदन दिया है. वहीं दुकान की चोरी होने की सूचना पर नवगछिया पुलिस भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला.

चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार भी कर लिया. जबकि दो लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चोरी के मामले में नया नया टोला निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.