बालिका के अपहरण मामले की प्राथमिकी दर्ज

Crime Reoprts

download (1)

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया थाना अंतर्गत पकरा मोर के पास से पूर्णिया दमेली निवासी समरेन्द्र कुमार चौधरी की पुत्री सीमरन कुमारी के अपहरण की प्राथमीकी नवगछिया थाना मे दर्ज कर ली गई है. शुक्रवार को एसडीपीओ मुकूल कुमार रंजन इंस्पैक्टर संजय कुमार सुधांशु ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच कि एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ भी की उन्होंने बताया कि लड़की के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस लड़की के बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक टास्क फोर्स का गठन कर लिया गया है. जो जगह जगह लड़की के बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि लड़की की बरामदगी पुलिस के लिए बहुत ही जरूरी है . लड़की के बरामदगी के बाद उनके बयान के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई करेगी दमेली निवासी समरैन्द्र कुमार चौधरी ने अपने पुत्री सीमरण का अपहरण का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में बबहनगामा के मृत्युंजय चौधरी, शाहील राज, लखन चौधरी, विकास चौधरी सहीत दो अज्ञात लोगों पर पकरा मोर  एन एच 31 के पास दिन दहारे हथियार के बल पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया था.