नवगछिया के पकड़ा से लड़की बरामद, लड़का को जेल -Naugachia News

Crime Reoprts
नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा दुनिया टोला निवासी दिनेश राय की पुत्री और पकरा गांव के ही सुशील पंडित के पुत्र आशीष कुमार को नवगछिया पुलिस ने लड़की के घर से गिरफ्तार किया है.मालूम हो कि लड़की के पिता ने आशीष पर उसकी बेटी को शादी के नियत से अपहरण करने का मामला 21 मार्च 2017 को नवगछिया थाना में दर्ज करवाया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसके बाद पुलिस लगातार लड़की की तलाश में दबिश बना रही थी. जिसे आज उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके बाद लड़की का 164 का बयान न्यायालय में कराया गया. वही लड़का को जेल भेज दिया गया है. वहीं नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि नवगछिया थाना कांड संख्या 95/17 के आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. व लड़की को 164 का बयान करवाया जा रहा है.