नवगछिया में बाढ़ का कहर देखने पहुंचे नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्य मंत्री बाढ़ राहत शिविर नवगछिया प्रखंड स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय पकरा व गोपालपुर प्रखंड स्थित लाल जी मध्य विद्यालय सिघिया मकंदपुर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उसकी स्थिति को देखा। नवगछिया में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह हैं। इस्माइलपुर प्रखंड के बिदटोली के डीमाहा के पास तटबंध टूटने से स्थिति काफी भयावह हो गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाढ़ से डीमाह, लक्ष्मीपुर, नारायणपुर चंडीस्थान, बोचाही सहित बाढ़ की पानी से घिरे हुए। इस प्रखंड में बाढ़ से 80 हजार लोग प्रभावित हैं। कई परिवार बाढ़ की पानी में अपने घरों में ही फंसे हुए हैं। वहीं रंगरा प्रखंड में कलबलिया में बांध टूटने से बाढ़ का पानी रंगरा प्रखंड में प्रवेश कर गया हैं। बाढ़ का पानी 14 नंबर रोड को ओवर फ्लो कर रंगरा गांव में प्रवेश कर रहा हैं। यह पानी मुरली, मकंदपुर, पचगछिया सहित आधा दर्जन गांव में फैल जायेगा।

वहीं नवगछिया से भागलपुर को जाने वाली सड़क 14 नंबर रोड बाढ़ की पानी से खगड़, साहु परवत्ता सहित कई जगहों पर ओवर फ्लो कर रहा हैं। बाढ़ के पानी से कलबलिया धार के पास रिसाव हो रहा हैं। वहां पर जल संसाधन विभाग वहां पर पानी के रिसाव को रोकने का काम कर रही हैं। वहीं बाढ़ का पानी कोरचक्का में काफी दवाब बनाए हुए। पानी कोरचक्का होते हुए खरनई धार में जा रही हैं। यदि यहां पर जल संसाधन विभाग ध्यान नहीं दिया तो बाढ़ का पानी नवगछिया बाजार को प्रभावित कर देगी।
