नवगछिया : नवगछिया बाजार में शुक्रवार की रात चार दुकानों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इनमें दो आलू व्यवसायी, एक किराना दुकान और एक मेडिकल दुकान से चोरों ने लाखों रुपए के सामान उड़ा लिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एक ही रात चार दुकानों में चोरी के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत है। लोगों का कहना है कि होली पर चौक चौराहों पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद चोरों ने दुकानों में चोरी कर ली।

