,, घायलों की स्थिति गभीर भागलपुर रेफर
,, सहरसा व सुपौल के हैं सभी घायल
,, सहरसा से पूजा अर्चना के लिए देवघर जा रहे थे सभी लोग
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास मंगलवार को ट्रक एवं सवारी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में सवारी गाड़ी पर सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घायलों में सहरसा जिले के खैरा निवासी मुकेश चौधरी की पत्नी नूतन देवी, कल्पना देवी, पंचम झा, अनिल कुमार झा एवं सुपौल निवासी सुनील कुमार झा की पत्नी बबली कुमारी शामिल है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अनिल कुमार झा व पंचम झा को घटनास्थल से ही एंबुलेंस से स्थिति को गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल भेज दिया. जबकि अन्य तीनों घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनो की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे. जो माघी पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए सहरसा से देवघर जा रहे थे. इसी दौरान तेतरी जीरोमाइल के पास सवारी गाड़ी में एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहे.
