नवगछिया : एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत कई जगह सरकारी व सार्वजनिक जगह पर निजी संस्थानों का प्रचार-प्रसार का बैनर पोस्टर व वाल पेंटिंग लगे होने के पर आठ लोगों पर गोपालपुर थाना में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोपालपुर सीओ मोहम्मद फिरोज इकबाल आलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीओ ने नवगछिया के एसएफ सोनी वीडियोकॉन के संचालक गुड्डू, शिक्षण संस्थान मैथिलोजिकल संचालक पंकज सर, पटना इंग्लिश क्लासेस विपुल सर, लार्सन संस्थापक सत्यम, लिंगवा जॉन बायोलॉजी के संस्थापक मुरारी, आइडियल कोचिंग के संचालक दीपक, मिशन मैथमेटिक्स के संस्थापक जीआर फरीदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सीओ ने कहा कि निर्देश का बाद भी इन सभी संस्थानों द्वारा सरकारी संस्थानों पर बिना किसी प्रकार के अनुमति लिए बैनर पोस्टर व वाल पेंटिंग कर प्रचार प्रसार कर रहे थे। मालूम हो कि पिछले दिनों एसडीओ मुकेश कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी सीओ को अपने अपने क्षेत्र में सरकारी संस्थानों की दीवारों पर व सार्वजनिक स्थलों पर बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार के जाने वालों के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
