नवगछिया. पुलिस ने गुरुवार को चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है. पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मोटरसाइकिल सवार युवक पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर के मो फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है. 29 सितंबर 2018 को नवगछिया बाजार एक्सिस बैंक के सामने से महदतपुर के रामानुज सिंह की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामानुज सिंह ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मो फिरोज चोरी की मोटरसाइकिल से नारायणपुर जा रहा था.माधोपुर के पास उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गयी. स्थानीय लोगों ने गाड़ी को पहचान लिया.

उन्होंने रामानुज सिंह को इसकी सूचना दी और मोटरसाइकिल के साथ युवक को पकड़ कर लिया. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस भी मौके पर पहुंची व चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है,
