नवगछिया : बभनगामा में मामूली बात पर चाचा को भतीजे ने गोली मार किया जख्मी

Crime Reoprts

बिहपुर  । प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर पांच शर्मा टोला में एक मामूली बात पर भतीजे ने चाचा को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोली लगने से घायल वेदानंद शर्मा ने बताया कि मेरा भतीजा मेरे पोते को काला-काला कह रहा था। इस पर मेरे पोते ने उसे गाली दे दी। इस पर उसने मेरे पोते को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिया। मैं उसकी मां से बात कर रहा था। इसी बात पर उग्र होकर मेरा भतीजा कट्टा लेकर आया और पीछे से बाएं कंधे में गोली मार कर फरार हो गया। वहीं लोगों ने इस गोलीकांड की सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। वहीं परिजन घायल वेदानंद शर्मा बिहपुर थाना लाया।

जहां से पुलिस इलाज के बिहपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज रेफर कर दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गोलीकांड को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस गोलीकांड को लेकर पड़ताल में जुट गई है।