खरीक। थाना क्षेत्र नवादा एवं लोदीपुर के बीच एक बासा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने नवादा निवासी निवर्तमान पंच सदस्य अखिलेश मंडल (48) को गोली मार दी। जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गये। उन्हें मृत समझकर बदमाश फरार हो गये। यह घटना शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी मिलने पर परिजन कुछ पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचे एवं घायल को इलाज के लिए मायागंज लेकर गये। उन्हें कान के बगल में गोली लगी है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। थाने में मामले को लेकर समाचार प्रेषण तक आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि बरारी पुलिस द्वारा बयान दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार अखिलेश गांव में आयोजित काली पूजा का मेला देखकर अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मालूम हो कि अखिलेश संपन्न हुए पंचायत चुनाव मे ं इस बार भी पंच पद के प्रत्याशी हैं। वहीं घायल के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि चुनावी एवं पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटनास्थल पर भी गई थी। किन्तु घायल के परिवार के सभी सदस्य घायल का इलाज कराने के लिए मायागंज चले गये थे। जिस कारण अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई है।

