नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर टेम्पो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो की टक्कर दूसरे टेम्पो से हो गयी। जिससे टेम्पो पलट जाने से उसमें सवार मधेपुरा जिला के पुरैनी निवासी पूनम देवी (45) पति रमाकांत साहनी, जागेश्वरी देवी पति देवदत्त साहनी और पूनम देवी के पति रमाकांत साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नवगछिया परबत्ता विक्रमशिला पहुंच पथ पर खगड़ा के पास शनिवार दोपहर एक बजे घटी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ परबत्ता पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों को इलाज के बाद इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजने की तैयारी हो रही थी लेकिन विक्रमशिला पुल के जाम रहने के कारण घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल भेजा गया।

वहीं गंगा स्नान के लिए जा रही मधेपुरा जिला के चौसा निवासी किरण देवी पति सुरेंद्र यादव टेम्पो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया जाता है कि महिला टेम्पो में सो गई थी और बाबा विशु राउत सिद्धू के पास टेम्पो से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे भी पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

