नवगछिया : ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने थानाक्षेत्र के लूरीदास टोला में छापेमारी कर अपराधी रवि कुमार, पिता- अशोक मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रवि ने एक सप्ताह पूर्व फेसबुक पर हाथ मे देसी कट्टा के साथ फोटो वायरल की थी। फोटो वायरल होने के बाद से ढोलबज्जा थनाध्यक्ष उसकी गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाने में लगे थे। गुरुवार की देर रात उसे गुप्त सूचना पर उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हथियार उसके फुफेरे भाई का था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुख्यात छोटुआ गिरोह का शातिर सदस्य है अशोक :
शातिर अपराधी रवि कुमार कुख्यात छोटुआ गिरोह का सदस्य है। बताया जाता है कि छोटुआ के कई आपराधिक कारनामो में उसकी भी संलिप्तता रही है। फरारी में छोटुआ कदवा इलाके में इसके ही घर के आसपास रहता था। ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि इस संबंध में स्वयं के बयान पर ढोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसमें रवि कुमार के अलावा उसके फुफेरे भाई को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। रवि कुमार से गहन पूछताछ के बाद नवगछिया व्यवहार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

