नवगछिया : अमरपुर में बुजुर्ग को पीटकर किया घायल, एक लाख की छिनतई

बिहपुर

बिहपुर : प्रखंड के अमरपुर में एक बुजुर्ग को लोहे के रॉड एवं लाठी से पीटकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जितेंद्र सनगही ने केस दर्ज कराया हैं। इसमें उसने राहुल कुमार, पंचानंद सनगही ,भृगुनंदन सनगही, रमानुज सनगही, शंभू सनगही, गोपाल सनगही, रविराज सनगही एवं गौरव सनगही को नामजद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने आरोप में बताया कि मैं अपने दरवाजे पर सुबह 8:30 बजे अपने पिताजी के साथ बैठा था। उसी समय लीची व्यवसायी लखन चौधरी जिसने मेरा लीची का बगीचा खरीदा है। उसने एक लाख रुपया दिया। कुछ ही देर बाद उपरोक्त नामजद मेरा बांस का टट्टी तोड़ने लगा।

मेरे मना करने पर लोहे के रॉड एवं लाठी से पीटकर सिर फाड़ दिया एवं एक लाख रुपया भी छीन लिया। वहीं हल्ला होने पर मेरे घर के लोग आये तो जान बची। इधर पुलिस ने एक नामजद राहुल कुमार को हिरासत में ले लिया हैं।