नवगछिया: मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के करीब रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिनांक 24 फरवरी 2025 भागलपुर हवाई अड्डा स्थित आगमन एवं विशाल जनसभा को लेकर प्रखंड स्तरीय एक बैठक की गई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल यादव एवं जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद मौजूद एवं कई अन्य मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर गांव, गांव जा कर जनसंपर्क करने को कहा साथ ही कार्यकर्ताओं को जाने के लिए समुचित व्यवस्था के तहत वाहन की भी व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल यादव ,जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ,रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, प्रखंड महामंत्री प्रियतोष सिंह, भाजपा नेता मनोज मंडल, रंजीत झा, निरंजन मंडल, अशोक यादव , राकेश ठाकुर ,प्रणव सिंह , राजकुमार रजक ,विक्रम कुमार, मुरलीधर पाल, नंदकिशोर सिंह ,राजन ठाकुर, शिव शंकर शर्मा, राजीव कुमार ,अनुज सिंह, प्रभात सिंह इत्यादि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

