नवगछिया – नवगछिया में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस की एक टीम ने नवगछिया बाजार में फ्लैग मार्च किया और लाउडस्पीकर से एलनसिंग करते हुए सभी दुकानों को बंद करवाया. महज 10 से 15 मिनट में ही पूरे नवगछिया बाजार में सन्नाटा फैल गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दवा दुकानदारों को छोड़कर सभी दुकानों का संचालन सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक ही किया जाएगा. इसके बाद जो भी दुकानदार अपने दुकानों पर पाए गए उन पर कार्यवाही की जाएगी.

फ्लैग मार्च के दौरान कुछ स्थानीय लोगों जिन्होंने मास्क नहीं पहना था और खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे वैसे लोगों की पिटाई भी की गई. पुलिस की टीम का नेतृत्व नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राज कपूर कर रहे थे.
नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर चलाये गए समकालीन छापेमारी अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से संगीन मामले में कई आरोपियों को दबोचा गया है. इस्माइलपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी सूदन टोला निवासी अनिल मंडल को मधेपुरा के आलमनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
