नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास अपराधियों ने युवक को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान छर्रा पट्टी निवासी दिलीप यादव के पुत्र मन्नू कुमार के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है की पैसे के लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारी गई है। युवक को सीने में एक गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर है। युवक को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगने की जानकारी मिली है घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पदाधिकारी को घायल का बयान लेने के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है।

