नवगछिया। नवगछिया के मकन्दपुर चौक के पास यात्रियों से भरे टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में टेंपो पर सवार एक नन्हा बालक सहित 8 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायलों में कृष्णा कुमार डेढ़ वर्ष पिता रणवीर शर्मा, रीता देवी पति प्रमोद ठाकुर दोनों बागड़ी खरीक, अभिया बाजार की नीलम देवी पति छोटेलाल साह, सुमन कुमारी पिता छोटेलाल साह, मुन्नी कुमारी प्रदीप शाह, लक्ष्मी देवी पति विपिन साह, कलावती देवी पति हरी साह व मो. आवाज पिता मो. टिंकू मड़वा बिहपुर शामिल हैं।
घायलों का अनुमण्डल अस्पताल में इलाज के बाद कृष्णा कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।

