नवगछिया : पूजा को लेकर नहीं निकलेगा प्रतिमा विसर्जन जुलूस.. डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

NEWS

सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को टाउन थाना में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह मौजूद थे। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कराने का निर्देश दिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा को लेकर प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। पूजा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन पूजा समिति को करना होगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं निकाले जाएंगे।

प्रतिमा का विसर्जन नदी में नहीं होगा। नदी में प्रतिमा विसर्जन करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।