नारायणपुर। पहाड़पुर गांव से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर लूटकांड का आरोपी राजन ठाकुर को सोमवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। प्राणपुर रौशना ओपी कांड का अप्राथमिकी आरोपी राजन ठाकुर को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राणपुर रौशना ओपी को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि आरोपी तीन थाना क्षेत्र में एक गिरोह बनाकर लूटकांड को अंजाम देता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉग स्क्वायड ने शराब की खोजबीन की
नारायणपुर। बालाहा, मघुरापुर बाजार व दास टोला में भागलपुर से आये डॉग स्क्वायड टीम द्वारा भवानीपुर पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार सिंह व मुकेश यादव के नेतृत्व में शराब की खोजबीन की गयी। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया दुर्गापूजा को लेकर विधि व्यवस्था व शराब की खोजबीन की जा रही है। लगभग 20 शराब तस्करों के घर छापेमारी की गयी।
पोषण परामर्श केंन्द्र किया गया उद्घाटन
नारायणपुर। नगरपाड़ा उत्तर पंचायत के नारायणपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 पर मंगलवार को पोषण परामर्श केंद्र का सीडीपीओ सगुप्ता यास्मीन ने उद्घघाटन किया। सेविका अराधना कुमारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया था। सीडीपीओ ने बताया कि गर्भवती व धातृ महिला समेत तीन वर्ष तक के बच्चों को संतुलित भोजन दिया जाना अनिवार्य है। पर्यवेक्षिका सह एलस रूबी कुमारी ने बताया कि अतिकुपोषित बच्चो के लिए सभी केंद्रो पर अभिभावकों को बुलाकर जागरूक किया जा रहा है। मौके पर सेविका सुनेना कुमारी, निकू कुमारी, ओमाणु कुमारी, रीना कुमारी, नीतू कुमारी, अफसाना बानो, धर्मेन्द्र एवं अन्य लोग मौजूद थे ।

