नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम का चयन आज

खेल

नवगछिया । 14 से 16 दिसंबर तक कुशाहा आश्रम हाजीपुर वैशाली में आयोजित 29 वीं बिहार राज्य सीनियर महिला/पुरुष बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नवगछिया पुरुष व महिला टीम का चयन आज नवगछिया जीबी कॉलेज के मैदान पर किया जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ने दी। बताया कि चयन समिति में सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार साह है। इस मौके पर कॉलेज के क्रीड़ा परिषद के अघ्यक्ष सह संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्य प्रियदर्शी मौजूद रहेंगे।