नवगछिया। रंगरा गांव में ग्रामीणों के चंदे से काली मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को लोगों की उपस्थिति में नींव रखी गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर पंडित पंकज ठाकुर और सुधीर ठाकुर ने मंत्रोच्चार के बीच मन्दिर निर्माण के लिए मुखिया नवीन कुमार सहित ग्रामीणों ने ईट देकर नींव रखी। मौके पर अधिवक्ता दीप नारायण मण्डल, कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकेश मोदी, गजेंद्र मण्डल, सियाराम मण्डल, कैलाश मण्डल, रोहिन मण्डल, मोहन चौधरी, हृदय नारायण पंडित, शंभूदेव आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर अधिवक्ता दीप नारायण मंडल ने कहा कि वर्षों पुरानी काली मंदिर के स्थान पर भव्य काली मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी गयी है। पुराने विवादों को बैठकर मिलजुल कर समाप्त कर पूरे ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण किया जायेगा। इसके लिए पूरे गांव के लोग तनमन धन से लगे हुए है। जल्द ही मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

