नवगछिया। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण कैंप सोमवार को हाई स्कूल लतीपाकर धराहरा के मैदान पर आरंभ हुआ। कैंप ब्लैक बेल्ट कोच मोनी कुमारी के देखरेख हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि कैंप में स्वस्थ रहने के तरीके, सेल्फ डिफेंस ,योग, एवं ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य कुमारी विजया सिन्हा एवं खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।
