नवगछिया : पीएम जीवन ज्योति योजना व 20 रूपये में पीएम सुरक्षा बीमा योजना

सूचना/खबरे

खरीक| बुधवार को बिहार ग्रामीण बैंक खरीक बाजार शाखा के प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के दिवंगत लाभार्थी बहत्तरा निवासी रजनी देवी के पति फेनी मंडल को बैंक खाता के माध्यम से मैनेजर अमरजीत कुमार सिंह ने दो लाख रूपये दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह जानकारी देते हुए मैनेजर ने बताया कि मृतक उक्त योजना के तहत अपना जीवन बीमा कराई थी। उसी के तहत उनके पति को यह लाभ दिया गया।

कहा कि मैं प्रत्येक खाता धारकों से अपील करता हूँ कि भविष्य की सुरक्षा के लिए मात्र 436 रूपये पीएम जीवन ज्योति योजना व 20 रूपये में पीएम सुरक्षा बीमा योजना कराएं।