नवगछिया : पीएचसी में परिवार नियोजन मेला का हुआ आयोजन

EVENT

नवगछिया। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर गुरूवार को खरीक पीएचसी सहित प्रखंड के सभी एपीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह, मैनेजर मधुकांत झा और बीसीएम समीना कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिन भर रूक-रूक कर हो बारिश के बावजूद भी हर जगह आयोजित मेले में लोगों की अच्छी भीड़ देखी गई। वहीं, मेले में मौजूद लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधन की विस्तृत जानकारी दी गई और इससे होने वाले फायदे समेत अन्य आवश्यक और जरूरी जानकारी भी दी।

साथ ही मेला में लगाए स्टॉल पर उपलब्ध अस्थाई साधन के उपयोगी अंतरा, छाया, निरोध, कॉपर-टी, माला एन का भी इच्छुक और योग्य लाभार्थियों को बीच वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. नीरज ने कहा कि छोटा और खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन को अपनाने की बेहद जरूरी है। जब आपका परिवार छोटा होगा तभी आपके पूरे परिवार को उचित परवरिश मिलेगा और आप अपने बच्चे को उचित शिक्षा देने में सक्षम रहेंगे।

साथ ही बच्चे का उचित रहन-सहन के साथ परवरिश होगा। इसलिए, शादी के साथ ही परिवार की संख्या का योजना तैयार करें। वहीं, उन्होंने बताया कि मेले में कुल 23 योग्य लाभार्थियों (महिलाओं) को अंतरा का इंजेक्शन लगाया गया।