नवगछिया पहुंचे भोजपुर के सांसद, विनय के परिजन से मिले

NEWS

नवगछिया : किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या एक अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना है, जिसने पूरे व्यापारिक समुदाय और आम जनता में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। इस संदर्भ मे भोजपुर वैश्य समाज के नेता सांसद सुदामा प्रसाद नवगछिया पहुंचे और मृतक विनय के परिजन से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि हत्यारे को सजा मिलेगी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हम और हमारी पार्टी आपके साथ हैं बिहार में हत्याओं का दौड़ चल रहा है इसमें खासकर व्यवसाई लोगों को टारगेट किया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है कुछ दिन पहले गोपालगंज में गला वेबसाइट की हत्या कर दी गई अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है उनके रहमो करम पर यहां के व्यवसाई जिंदा है

अपराधी ही निर्णय लेते हैं किसको जिंदा रखना है और किसको गोली मारना है सरकार को निंद्रा से जागना चाहिए और विधि व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए हर जगह लूट का सूट चल रहा हो चाहे ब्लॉक हो पंचायत हो या फिर और कोई जगह हो बिना पैसे के कहीं कोई काम नहीं होता है उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मृतक के परिजन के लिए 20 लख रुपए की मांग करता हूं और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए मौके पर लोजपा के सुरेश भगत, महासचिव बजरंगी पोद्दार, प्रधान सचिव संजय देव,समाजसेवी चंद्रगुप्त साह, निरंजन साह,श्रीधर महाराज,नीरज साह,मुकेश साह, शकर साह, मिथुन मद्धेशिया,संदीप गुप्ता , कुणाल गुप्ता, दीपक भगत, एवं सभी बाजार के व्यवसाय भाइयों ने उपस्थिति दी।