नवगछिया : पंसस की बैठक में गुंजा सेविका का खाता खोलने के लिए घूस मांगने का आरोप-Naugachia News

रायणपुर, प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें सदस्यों ने नियोजित सेविका के खाता खोलने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया, अन्य मुद्दों पर भी सदन में हंगामेदार बश हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव व संचालन कर रही थीं. बीडीओ अजय प्रकाश राय को सदन के सदस्यों को समझाना में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पंसस शंकर शर्मा ने बीडीओ से पूछा कि नियोजित सेविका का खाता नहीं खोलने के कारण संबंधित पोषक क्षेत्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पिछले आठ माह से पोषाहार नहीं मिल रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव से दियारा के लोगों ने लिखित शिकायत की है कि नयी सेविका का खाता खोलने, कन्या उत्थान योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य योजना में बगैर पैसे लिये कार्यालय के कर्मी काम नहीं करते हैं, नगरपाड़ा उत्तर पंचायत के मुखिया नरेंद्र कुमार ने पेंशन योजना में छूटे लोगों को पैसा नहीं मिलने, आयुष्मान भारत का कार्ड बगैर राशन कार्ड के नहीं बनने सहित अन्य मुद्दे उठाये.

जिला पार्षद प्रतिनिधि भारतेंदु मिश्रा ने जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 12 में सर्वेक्षण नहीं होने के कारण राशन कार्ड नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. इसपर संबंधित विभाग के पदाधिकारी ने काम कराने का आश्वासन दिया.पंसस प्रतिनिधि रणधीर कुमार ने पंचम वित्त आयोग के छह लाख रुपये निकालने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव सुरेश रजक ने यदि सात दिनों में नहीं पैसे वापस नहीं किये तो वह सदस्य पद से इस्तीफा दे देंगे.

सभी प्रस्ताव को बैठक में पारित किया गया. अनुपस्थित सीडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात बीडीओ ने कही. बीरबन्नाव मधुरापुर बाजार में अतिक्रमण के मुद्दे पर सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान ने बताया कि मापी करा एक सप्ताह में जल्द ही अतिक्रमण मुक्त बीरबन्ना चौक से नारायणपुर पूरबी केबिन तक किया जायेगा.

बैठक में मनरेगा पीओ कुमार सुंदरम, बीएओ राजेश कुमार सिंह, बिजली विभाग की जेइ अर्चना कुमारी, मुखिया उमाकांत शर्मा, रूपेश मंडल, अरविंद मंडल, प्रीतम मिश्रा, बैरिस्टर सिंह, ईशो यादव, देवनारायण शर्मा, मो ग्यास अली, कृष्णदेव शर्मा, फुलेश्वर | साह, रमेश रविदास सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights