नवगछिया : पंचायत उप चुनाव को लेकर प्रखंडों में सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य आरंभ

सूचना/खबरे

नवगछिया । पंचायत उप चुनाव को लेकर प्रखंडों में कुल पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान के बाद शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य आरंभ होगा। इसके लिए सभी चिह्नित प्रखंड मुख्यालयों में काउंटिंग की व्यवस्था की गई है। प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) कुमार अनुराग ने बताया कि मतगणना भवन में काउंटिंग के दौरान विधि एवं शांति-व्यवस्था के लिए मुख्यालय में पदस्थ वरीय पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है। उनके साथ एक-चार की संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है। मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था के लिए क्यूआरटी भी गठित की गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य की प्रगति की पल-पल सूचना के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला मुख्यालय के अलावा तीनों अनुमंडल कार्यालय और सभी प्रखंड मुख्यालयों में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मतगणना कार्य में करीब 40 कर्मियों की तैनाती की गई है। दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतगणना कक्ष में प्रवेश से पहले सभी पर्सनल गैजेट्स गेट पर रखवा लें। बीडीओ सुबह 5.30 बजे मतगणना केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार को खुलवाने की व्यवस्था करेंगे।

आज यहां होगी मतगणना

1. नारायणपुर : शिल्प प्रशिक्षण भवन।

2. बिहपुर : ट्रायसम भवन का उत्तरी कमरा।

3. खरीक : डॉ. भीमराव अंबेडकर शिल्प प्रशिक्षण भवन।

4. नवगछिया : ब्लॉक कार्यालय का बरामदा।

5. रंगरा चौक : ब्लॉक कार्यालय का नया भवन।

6. गोपालपुर : प्रखंड परिसर का भूतल।