नवगछिया : नारायणपुर सीओ महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में गिरप्तार

NEWS

नवगछिया । नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार को नवगछिया पुलिस ने एक कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  नवगछिया आदर्श थाना के लालकोठी स्थित नारायणपुर के बीडीओ के किराये के मकान के कमरे से पीड़ित महिला ने खुद फोन कर पुलिस को बुलाया। नारायणपुर सीओ को पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सीओ जमुई जिले के चकाई के रहने वाले हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित महिला ने ही पुलिस को फोन कर बताया कि नारायणपुर के सीओ उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नवगछिया महिला थाना की पुलिस पहुंच कर सीओ को गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला को सीओ के कब्जे से मुक्त कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला ने बताया कि दाखिल-खारिज करने के लिए सीओ ने जमीन के कागजात के साथ नारायणपुर के बीडीओ के कमरे पर बुलाया था।


सीओ अपने साथ  उसे लेकर उस कमरे पर पहुंचे। वहां सीओ उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। महिला ने बाथरूम जाने की बात कहकर पुलिस को फोन किया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय एसके पांडे ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल ती। एफएसएल की टीम के साथ   घटनास्थल पर बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने रूम से बेडसीट व अन्य कपड़े को जब्त किया है।

डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि महिला ने पुलिस को फोन कर नारायणपुर सीओ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के बयान पर महिला थाना में सीओ पर दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है और सीओ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि वे एक सरकारी काम से पटना आए हैं। सीओ कभी-कभी कमरे की चाबी मांग लेते थे। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सीओ नारायणपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज हो गई है। कल सीओ को जेल भेजा जाएगा।