बिहपुर : बिहपुर के स्वराज आश्रम परिसर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 32 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजली दी गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. इरफान आलम व संचालन अधिवक्ता सह भागलपुर जिला राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेसियों कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के कारण जनता कराह रही है और सरकार अच्छे दिन लाने का आज भी जुमला जनता को सुना रही है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, असद राही, सुभाष लाल, जैनुल राईन, फखरूद्दीन, रंजीत राणा, खुर्शीद आलम, मृत्युंजय मिश्रा, सज्जाद अली व बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरीफ रजा समेत अन्य कई कांग्रेसी मौजूद थे।
