नारायणपुर – विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने थाना क्षेत्र से बारह लोगों के खिलाफ सीसीए कार्रवाई की अनुशंसा के लिए जिलाधिकारी भागलपुर को सुची भेजा गया है.आश्य् की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरबन्ना गॉव से गिरीश यादव, मृत्युंजय यादव, बुलबुल यादव,बलहा से शुभम यादव, मधुरापुर से कुंदन यादव, राजकुमार यादव, पियूष शर्मा, अमरेश शर्मा व नगड़पारा से किशोर सिंह उर्फ विक्कल सिंह, नवटोलिया से सूरज चौधरी पहाड़पुर से रंजय ठाकुर एवं पप्पू शर्मा सहित तेरह लोग शामिल है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!350 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई
नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र से विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को विभिन्न गॉव से तीन सौ पचास लोगों पर धारा एक सौ सात की कार्यवाही किया गया है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अभी और लोगों पर कार्यवाही होगी जॉच चल रहा है.

देर रात घर में घुसे युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की धुलाई
नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा पंडित टोला में सोमवार की देर रात्रि लगभग एक बजे दो चार घरों में घुसकर चोरी के आरोप में मधुरापुर निवासी शंभू यादव के पुत्र रंजन यादव को ग्रामीणों ने चोरी करते घर में रंगे हाथों पकड़े जाने पर जमकर धुलाई की.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित युवक को पकड़ने के बाद हाथ पैड़ बॉधकर ग्रामीणों ने धुलाई की नाम पता व घर पुछने पर बार बार नाम बदलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढता गया और पीटता गया. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने देर रात आरोपित चोर को हिरासत में ले जाकर पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवाया. ग्रामीणों द्वारा मामले में किसी भी प्रकार का थाना में आवेदन नहीं देने पर मंगलवार की संध्या आरोपित परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द किया गया.परिजनों ने बताया कि गिरफ्तार विक्षिप्त चोर का इलाज रॉची से चल रहा है.युवक मानसिक रूप से आपना संतुलन खो चुका है.जो इधर उधर भटकते रहता है
