नवगछिया : नामांकन में गड़बड़ी की शिकायत पर महाविद्यालय पहुंचे डीईओ

बिहपुर

नारायणपुर : प्रखंड के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय नगरपारा में डीएलएडई के नामांकन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार मंगलवार को महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्राचार्य नहीं थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनकी अनुपस्थिति में प्रभारी शिक्षक ने नामांकन की तीसरी लिस्ट में ईबीसी सूची में कम अंक वाले का नामांकन की शिकायत की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पहली लिस्ट में पांच लोगों के नामांकन में गड़बड़ी पायी गयी थी।

जिसे रद्द कर सुधार करवाया गया था। डीईओ ने बीआरसी बीरबन्ना का भी निरीक्षण किया। मौके पर जिला कार्यालय के लिपिक पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।