नवगछिया : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार, 6300 लोगों को टीका, पांच को लगेगा कोर्ट शिविर

बिहपुर

खरीक। गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रखंड में 30 जगहों पर मेगा कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। मेगा शिविर का उद्घाटन बीडीओ पुष्पा लाल, सीओ निशांत कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह एवं मैनेजर मधुकांत झा ने संयुक्त रूप से मध्य विद्यालय गणेशपुर में फीता काटकर किया। इसके बाद अन्य जगहों पर शिविर शुरू हुआ। वहीं पीएचसी प्रभारी ने बताया कि पूरे प्रखंड में 6300 से अधिक लोगों को टीका दिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

खरीक। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पूर्व शादी की नीयत से अपहृत एक युवती के मामले में शनिवार की देर शाम पुलिस ने पोलो शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। किन्तु घटना के मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खरीक में पांच को लगेगा कोर्ट शिविर

खरीक थाना परिसर में पांच अक्तूबर को कोर्ट शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शिविर में धारा 107 के अभियुक्तों को थाना में ही बांड भरवाया जाएगा।