भागलपुर, पैदल ही जिम जा रही युवती के हाथ से मोबाइल छीन चोर मौके से भागने लगा। युवती ने शोर मचाया तो लोगों ने भाग रहे चोर को पकड़ा और धुनाई करने के बाद गश्ती कर रही पुलिस के हवाले कर दिया। घटना तिलकामांझी थानाक्षेत्र के मनाली चौक के पास की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बरहपुरा निवासी फहजाना शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे मनाली चौक के पास स्थित एक जिम में जा रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वह पैदल जाते वक्त मोबाइल से बात करते जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आये चोर ने फहजाना के हाथ से मोबाइल छीना और मनाली चौक की तरफ भागने लगा। फहजाना ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने चोर को पकड़ा और अच्छी तरह से धुनाई कर दी। इसी दौरान गश्त पर निकली बरारी पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पकड़े गये चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

जहां पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गये चोर ने अपना नाम सोनू कुमार और पता बड़ी हाट सबौर बताया। सोनू के पास से फहजाना से छीना गया मोबाइल भी बरामद हुआ। युवती अपना मोबाइल मिलने के बाद वहां से चली गयी। बरारी पुलिस ने पकड़े गये सोनू को संबंधित थानाक्षेत्र की तिलकामांझी पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में युवती ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।
