नवगछिया : नवगछिया शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में इन दिनों रह रहे ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा भगवानपुर निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक अवधेश कुमार मंडल के 32 वर्षीय पुत्र सुमंत सरोज ने संदेहास्पद स्थिति में घर के कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ वहा जमा हो गई. मृतक युवक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश कुमार मंडल ने बताया कि रात में खाना खाकर हम लोग सो गए. सुबह जब मेरी छोटी पुत्री लूसी कुमारी घर में झाड़ू लगा रहे थी तो इसी क्रम में उन्होंने खिड़की से अपने भाई के कमरे में देखा तो सुमंत सरोज पंखे से झूलता हुआ देखा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद उन्होंने हल्ला किया हल्ला करने पर हम लोग जगे और खिड़की से देखा तो वह सुमंत सरोज पंखे से लटक रहा था. इसके बाद आसपास के लोग भी आए. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से झूल रहे शव को नीचे उतारा. पुलिस ने शव को पंखे से लटके अवस्था से उतारने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. मृतक युवक के पिता का कहना है कि सुमंत सरोज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. नवगछिया थाना अध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि मामले में मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इकलौते पुत्र की मौत से पिता हुए बदहवास, तीन बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया

सुमंत सरोज द्वारा फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ले जाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सुमन सरोज अवधेश कुमार मंडल का एकलौता पुत्र था. इसके अलावा उन्हें तीन पुत्री थी. जिसमें दो की शादी हो चुकी थी. वही छोटी पुत्री लूसी कुमारी की शादी दिसंबर माह में होनी थी. मृतक सुमंत सरोज की शादी भी हो चुकी है. मृतक सरोज को तीन पुत्री है. सरोज के ससुर की मृत्यु भी सात दिन पूर्व हुई है.

ससुर की मौत के बाद सरोज की पत्नी साधना देवी अपने तीनों बच्चों के साथ अपने मायके पूर्णिया जिले के टीकापट्टी गई हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर पत्नी साधना देवी व ससुराल वाले भी सुबह सुबह नवगछिया पहुंचे. पति की मौत से जहां साधना देवी का रो रो कर बुरा हाल था. वहीं इकलौते पुत्र की मौत हो जाने से वृद्ध पिता अवधेश कुमार मंडल बदहवास थे. सरोज की पत्नी व मा तीन छोटे-छोटे बच्चों को देखकर दहाड़ मार कर रो रहे थे. परिजनों के रुदन से हर किसी की आंख है गमगीन हो जा रही थी.

आखिर क्या हुआ ससुराल में

पूर्णिया जिले के रूपौली में बिक्की का ससुराल है, जहां सात दिन पहले उनके ससुर का देहांत होने पर पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था. वहां से शनिवार के दिन पत्नी को छोड़ वापस घर आया था. जहां से आने के बाद बिक्की ने इस तरह की घटना की. लोग आशंका जता रहे हैं कि जरूर ससुराल में विकी के साथ कुछ ना कुछ हुआ जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. आखिर ससुराल में क्या हुआ इस बात की भी जांच पुलिस कर रही है.