खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी बजरंगी राम ने अपने पड़ोस के लोगों पर तीन बच्चे की मां रही पत्नी को शादी की नियत से भगाने का आरोप लगाते हुए खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है बजरंगी ने बताया कि जब वह दिल्ली में काम करने गया था तो महिला यानि उसकी पत्नी नरकटिया गांव में ही अपने घर पर रह रही थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पड़ोस के लड़कों ने उसकी पत्नी को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर तीन बच्चों के साथ भगा ले गया. मोबाइल से सूचना मिलने पर पति भागा भागा दिल्ली से नरकटिया पहुंचा तो पत्नी का कोई अता पता नहीं चला और ना ही बच्चे की कोई जानकारी हो पा रही है सभी बच्चे 13 साल की उम्र से लेकर 9 साल तक के बच्चे हैं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

