नवगछिया। नवगछिया बाजार के कुम्हार पट्टी स्थित एक विद्यालय में मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर और बिहुला विषहरी पूजा समोराह समिति के तत्वावधान में आठ दिवसीय मंजूषा समर कैंप का समापन रविवार को हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिविर में राष्ट्रीय कलाकार अश्विनी आनंद, मंजूषा कलाकार खुशी श्री ने प्रशिक्षण दिया। माही यशपाल, पल्लवी कुमारी, अनुराग झा, अनीष यादव ने बच्चो को पेंटिंग में सहयोग किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्कूलों के साठ छात्र-छात्राओं ने मंजूषा पेंटिंग की बारीकियां सीखीं। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश राणा ने बताया कि मंजूषा समर कैंप में प्रशिक्षण देने वाले कलाकार एवं सभी प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को आगामी सप्ताह प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

