नवगछिया : प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित.. लाभप्रद खेती के गुर सीखे

EVENT

बिहपुर। प्रखंड के ई किसान भवन में रविवार को खरीफ महाअभियान 2024 सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्धाटन प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने किया। वहीं इस मौके पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय से आए कृषि वैज्ञाानिक डॉ. सौरभ चौधरी और डॉ. एमजे होदा समेत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार आदि ने भी किसानों को उन्नत और लाभप्रद खेती करने के गुर सिखाए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों को मोटे अनाज समेत कलस्टर के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। नोडल पदाधिकारी पवन कुमार चौधरी, प्रखंड लेखापाल धीरज कुमार और बीटीएम सन्नी कुमार ने बताया कि इसमें किसानों को मक्का, बाजरा और मिलेट्स के बारे में भी बताया गया। जानकारी दी गई कि मक्का क्षेत्र विस्तार अंतर्गत संकर मक्का के समूह को अनुदानित दर पर 150 रुपये प्रति किलो या 50 प्रतिशत जो न्यूनतम है, पर दिया जा रहा है। प्रखंड के कुल 30 समूह का निर्माण किया गया है।

 जिसमें कम से कम 750 किसान लाभान्वित होगें। कार्यकम में संजना कुमारी, आनंद कुमार, पंसस ललन मंडल और चंद्रकांत चौधरी, रघुनाथ दास आदि शामिल थे। इस दौरान मिट्टी जांच पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं बताया गया कि किसानों का भौतिक सत्यापन कार्य प्रगति पर है। लाभुक किसान अपना भौतिक सत्यापन संबधित किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक से संपर्क कर करवा लें।