नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंण्ड के बिहपुर व नारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच तटबंध नहीं रहने के कारण गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि से रेलवे ट्रैक पर दवाब बढ गया है और नन्हकार व बलाहा ढाला के बीच रेवले लाईन के दक्षिण भाग में कटाव हो रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारायणपुर स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि अप डाउन लाईन में सभी ट्रेन को कोसन धीमी गति से चलाया जा रहा. रविवार की शाम में रेलवे विभाग की ओर से बचाव कार्य चालू किया गया है जो बिहपुर से लगातार माॅनिटीरिंग किया जा रहा है. ज्यादा जलस्तर वृद्धि होने व लगातार बारिश से खतरा बढ सकता है.

