बिहपुर । हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर का नया टोला नवटोलिया कोसी कटाव का शिकार है। गांव 100 से अधिक परिवारों के लोग गांव से निकलकर इधर से उधर रहने को मजबूर हैं। कुछ परिवार बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप बंद पड़े रेलवे के किनारे रह रहे हैं। इन्हें रेल प्रशासन ने बुधवार को जमीन खाली करने का सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अल्टीमेटम में कहा गया है कि जमीन खाली नहीं करने पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। घर हटाने का खर्च भी अतिक्रमणकारीयों से वसूला जाएगा।
कटाव विस्थापित राधा देवी, गीता देवी, करिश्मा देवी, नीलम देवी, रीना देवी, पूनम देवी, रविशंकर यादव व बालेश्वर दास ने कहा कि हमलोगों को कहीं जमीन प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई है। सिर्फ आश्वासन ही मिला। हमलोग कहां जाएंगे। कुछ पता नहीं।

